फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Tableaux were the center of attraction in Kajali procession

Mahoba News: कजली जुलूस में आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां

Thu, 31 Aug 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 31 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tableaux were the center of attraction in Kajali procession
चरखारी (महोबा)। कस्बे में ऐतिहासिक कजली जुलूस परंपरागत तरीके से धूमधाम के साथ निकला। जुलूस के दौरान झांकियां व हाथी, घोड़े मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। कजली जुलूस में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी में कजली मेले से एक दिन पहले कजली जुलूस निकालने की परंपरा है। बुधवार को पालिकाध्यक्ष मंजू कुशवाहा व उनके प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा ने रायनपुर स्थित गुमान बिहारी मंदिर से कजली पूजन कर जुलूस का शुभारंभ कराया। जुलूस के दौरान राजकुमारी चंद्रावल, आल्हा-ऊदल की झांकियां, हाथी, घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान लोगों ने बुंदेलखंडी लोकगीत, नृत्य आदि का आनंद उठाया।
विज्ञापन

जुलूस में कस्बा समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जुलूस रायनपुर मंदिर से प्रारंभ होकर वी पार्क, सदर बाजार, डयोढ़ी दरवाजा, बस स्टैंड होते हुए कोठी तालाब पहुंचा। जहां परंपरागत तरीके से कजली का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ उमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक गणेश कुमार गुप्ता, सतीष श्रीवास्तव, गर्जन सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, राम महाराज, सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बस स्टैंड पर अंकित, तेजराम ने आल्हा गायन व मलखान के तमूरा वादन से लोगों में जोश भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed