फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Swami Prasad Maurya said that the people of Ghosi silenced OP Rajbhar

स्वामी प्रसाद का तंज: घोसी की जनता ने कराया ओपी राजभर का मुंह बंद, जी-20 को बताया ढांक के तीन पात

Sun, 10 Sep 2023 09:38 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 Sep 2023 09:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रचार में जाने से पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को महोबा पहुंचे।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya said that the people of Ghosi silenced OP Rajbhar
सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रचार में जाने से पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को महोबा पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि ओमप्रकाश राजभर बड़बोले नेता हैं। उनके चलते घोसी की जनता ने बीजेपी को करारा जबाव देकर ओपी राजभर का मुंह बंद कर दिया है। भाजपा सरकारी संस्थाओं को बेचकर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है और देश लगातार पीछे जा रहा है।

विज्ञापन

कस्बा कबरई में नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोरी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि जी-20 समिट से देश को कोई फायदा नहीं होना है। यूपी में भी इसी तरीके से कई समिट किए गए, जिसका फायदा उत्तर प्रदेश को नहीं हुआ। जी-20 भी वही ढांक के तीन पात हैं, इसका भी कोई फायदा नहीं होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी विधानसभा में सपा की जीत को लेकर उन्होंने कहा कि जीत समाजवादी पार्टी की भी है और इंडिया गठबंधन की भी है। घोसी की जनता ने सबक सिखाने के लिए अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। सत्ता के दुरुपयोग के बाद भी लंबे अंतराल से सपा और इंडिया की जीत हुई है। इंडिया और भारत नाम के विवाद पर उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में पढ़े-लिखे लोग देश का नाम बदलने की मांग कर रहे हैं। इंडिया, भारत दोनों हमारे देश के नाम हैं। जो इंडिया नाम हटाने की मांग कर रहे हैं, उन्हें भारत से ही प्रेम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed