{"_id":"574f2f064f1c1b610a108b22","slug":"students-will-be-hard-to-realize-the-dreams-of-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत से साकार होगे छात्र छात्राओं के सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत से साकार होगे छात्र छात्राओं के सपने
अमर उजाला महोबा
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को सम्मानित करते प्रबंधक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्योड़ी में ठाकुर देवसिंह स्मारक महाविद्यालय ने क्षेत्रीय विद्यालयों के 262 मेद्यावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। प्रबंधक प्रमोद सिंह ने प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत और लगन से मंजिल आसान हो जाती है। सुनहरे भविष्य का सपना पूरा करने के लिए प्रयास करना जरूरी है।
ग्राम ग्योड़ी के ठाकुर देवसिंह स्मारक महाविद्यालय में बुधवार कोमेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. रामनरेश सिंह चौहान और प्रबंधक ने जिले के खन्ना, ग्येाड़ी, मकरबई, कबरई और सीमा से लगे हमीरपुर जिले के कुनहटा के इंटरमीडिएट कालेजों के मेद्यावी छात्र छात्राओं को पुरुस्कार बाँटे। इंटरमीडिएट में 95 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले आशू सिंह परिहार, 88 प्रतिशत वाले मुकेश के साथ अर्पणा सिंह, आरती, प्रगति पाठक, प्रियंका, मोहनी और शिल्पी आदि छात्राएं सम्मानित हुई।
प्रबंधक ने कहा कि ग्येाड़ी में शुरू हुए महाविद्यालय में अब बीएससी और बीकॉम की सुविधा हो गई है। इससे बुंदेलखंड के पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा का प्रसार होगा। उन्हाेंने निर्धन, कमजोर परिवार के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कार्यक्रम दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जयगोपाल सिंह, डा. सरताज खांन, परमानंद द्विवेदी, मानवेंद्र, रविद्र सहित विद्यालय परिवार के साथ साथ अभिभावक व समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ सिंह परिहार ने किया।