{"_id":"689cc84d7bab2c5c4805eb9c","slug":"students-were-made-to-take-a-pledge-to-stop-drug-addiction-mahoba-news-c-225-1-mah1001-117086-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: छात्र-छात्राओं को नशा रोकने का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: छात्र-छात्राओं को नशा रोकने का दिलाया संकल्प
Wed, 13 Aug 2025 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो 13 एमएएचपी 17 परिचय-छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस
महोबा/खरेला। कस्बे में बुधवार को एक युद्ध नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला औषधि अधिकारी मनोज कुमार ने फुटकर विक्रेताओं को प्रतिबंधित दवा न बेचने की हिदायत दी। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाते हुए नशा प्रवृत्ति को रोकने के लिए आगे आने की अपील की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर में एकत्रित व्यापारियों को औषधि अधिकारी ने नशा से जुड़ी दवा नहीं बेचने की सलाह दी। एक युद्ध नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान में उन्होंने प्रतिबंधित दवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने दवा विक्रेता प्रदीप गुप्ता, गोपाल गुप्ता, नीरज द्विवेदी, विनय प्रताप सिंह, हितेंद्र सिंह, संदीप चतुर्वेदी, अनुराग सिंह, सत्यम विश्वकर्मा, पीयूष गुप्ता आदि को शपथ दिलाई।
इसी तरह एसपी प्रबल प्रताप सिंह के निर्देश पर जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान चलाया। इसमें पुलिस टीम ने विद्यालयों, महाविद्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल और कार्यशाला का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। साथ ही नशा त्यागने व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।