फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Students shout out to rally awareness trip

छात्र हुंकार रैली के लिए निकाली जनजागरण यात्रा

Fri, 21 Oct 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 21 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Students shout out to rally awareness trip
जन जागरण पैदल यात्रा निकालते छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 23 नवंबर को लखनऊ में होने वाली छात्र हुंकार रैली के लिए विद्यार्थियों ने गुरुवार को पैदल जनजागरण यात्रा निकाली। यात्रा शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से शुरू होकर विभिन्न विद्यालय होते हुए वीरभूमि महाविद्यालय में समाप्त हुई। इस मौके पर जिला
विज्ञापन


संयोजक संजय प्रताप सिंह राणा ने बताया कि छात्र हुंकार रैली का मुख्य उद्देश्य शैक्षिक व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कमियों को दूर कराना है। बताया कि छात्र हुंकार रैली में 180 दिन पढ़ाई हो, शैक्षिक सत्र नियमित हो, छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं, रिक्त पड़े शिक्षकों के पद भरे जाए, सस्ती एवं सुलभ
विज्ञापन


गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो, इंटर तक के विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा, एससी एसटी व ओबीसी वर्ग की छात्रवृत्ति बढ़ाए जाने आदि की मांग उठाई जाएगी।
उन्होंने 23 नवंबर को लखनऊ में होने वाली छात्र हुंकार रैली में महोबा के छात्र छात्राआें को पहुंचने अपील की। यात्रा में जिला प्रमुख जेके शिवहरे, नगर मंत्री निखिल पुरवार, सह नगर मंत्री अश्विनी पाठक, भरत कुशवाहा, पुष्पेंद्र राजपूत, बाबूलाल, हिमांशु, राखी गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed