महोबा। 150वीं गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने सोमवार को मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया।
डॉ. सत्यव्रत सिंह ने अपने शोध विषय कॉम्परेटिव स्टडी ऑफ द ऑटोबॉयोग्राफीस ऑफ टैगोर, गांधी एंड नेहरू के बारे में बताया। कहा कि उन्होंने बाराबंकी के बेहटा गांव में उन बच्चों को शिक्षित किया, जो किसी वजह से विद्यालय नहीं जाते हैं। बताया कि इसके साथ ही अन्ना आंदोलन और लोकतंत्र की मजबूती के लिए कार्य किया।
प्रबंधक अरविंद सिंह कछवाह ने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में हम सबको गांधी के विचारों को अपनाना होगा। तभी हमारे देश का लोकतंत्र मजबूत हो सकता है। अंत में एनएसएस अधिकारी जगभान राजपूत ने छात्राओं से परिसर को साफ-सुथरा करवाया और स्वच्छता के महत्व को बताया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य ज्योति सिंह, शिवम विश्वकर्मा, सोमवती, रविता, भागवती आदि मौजूद रहे।