{"_id":"57c31f404f1c1b0d72d4f59b","slug":"student-s-death-by-drowning-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूबने से छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 28 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
नदी में शव की तलाश करते गोताखोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पनवाड़ी के ग्राम बिजरारी में छतेसर नदी में नहाते समय एक छात्र के गहराई में चले जाने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद भी वह छात्र को नहीं बचा सके। पांच घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने छात्र का शव बरामद किया। थाना पनवाड़ी के ग्राम बिजरारी निवासी आशाराम कुशवाहा (18) पुत्र धर्मदास कुशवाहा कक्षा 11 का छात्र है। वह रविवार को छतेसर नदी में नहाने गया था। कपड़े
साफ करने के बाद जैसे ही वह नहाने लगा तभी उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। आसपास नहा रहे लोगों ने नदी में कूदकर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन, नदी के तेज बहाव के कारण वह छात्र को नहीं बचा सके। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार रामजी ने गोताखोरों को बुलाया। बेलाताल से पहुंचे गोताखोर पांच घंटे बाद शव निकाल कर लाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्र के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।