Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Strongmen beat five people, including a couple; FIR registered against nine.

Mahoba News: दबंगों ने दपंती समेत पांच को पीटा, नौ पर प्राथमिकी

Tue, 03 Nov 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Strongmen beat five people, including a couple; FIR registered against nine.
महोबा। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में दबंगों ने दंपती समेत पांच लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना अजनर के मगरिया गांव निवासी रामकुमारी अनुरागी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार की दोपहर वह इलाज कराने ऑटो से कस्बा अजनर जा रही थी। पावर प्लांट खोई के पास गांव के देवकीनंदन, सुरेंद्र व सचिन ने ऑटो रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दूसरी घटना में थाना खरेला के चंदौली गांव निवासी जीतेंद्र राजपूत ने बताया कि 21 अक्तूबर की शाम वह दरवाजे पर बैठा था। गांव का अभिनंदन, उसका बेटा रोहित और संदीप राजपूत हाथों में लाठी व फावड़ा लेकर आए और खेत से जाने के लिए रास्ता मांगने के विवाद में मारपीट की। बचाने दौड़े पिता साखी गोपाल और मां मालती से भी अभद्रता की। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

तीसरी घटना में थाना श्रीनगर के अतरारमाफ निवासी कमला पाल ने बताया कि गांव के ही प्रदीप और सोमपाल सिंह उसके चाचा विंद्रावन व उनकी बेटी ऋतु से गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर प्रदीप ने तमंचे की बट से उसके सिर पर वार किया। इस दौरान दोनों ने लात-घूसों से मारा-पीटा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अन्य घटना में कोतवाली क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी संतोष विश्वकर्मा ने बंटवारे के विवाद में भाई जयराज पर लाइसेंसी राइफल की बट से मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed