फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Strong currents carried half a dozen roads

तेज बहाव में बह गई आधा दर्जन सड़कें

Sat, 20 Aug 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 20 Aug 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Strong currents carried half a dozen roads
कुटरा गांव की बहाव से टूटी पड़ी सड़क। - फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद बांध और सरोवर ओवरफ्लो होने से पानी के बहाव में जिले की आधा दर्जन से ज्यादा मार्गों की सड़कें  कट गईं। इससे कई गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। आवागमन ठप हो जाने से ग्रामीणों को राशन पानी के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई दिनों से हो रही बारिश से बेलाताल कुटरा मार्ग पर बना पुलनुमा रपटा बारिश से बह
विज्ञापन


गया। इससे कुटरा गांव के लोगों का जैतपुर ब्लाक और जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। रपटा बह जाने से स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इसी तरह उरवारा सरोवर के बहाव से श्रीनगर को जोड़ने वाली सड़क कट गई। इससे ग्रामीणों का श्रीनगर कस्बे से संपर्क कट गया। जिला मुख्यालय से रतौली जाने वाली सड़क बारिश से बह गई। जिससे रतौली, पचारा,
विज्ञापन


दमौरा, मुड़ेरी, मुढारा, प्रकाश बम्हौरी, भाऊ का पुरवा, रतौली सहित एक दर्जन गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। श्रीनगर बेलाताल मार्ग पर पड़ने वाले कंचनपुरा, उदयपुर की सड़के पानी के बहाव से दो दो मीटर कट जाने के कारण आवागमन ठप हो गया है। हालत यह है कि चार पहिया वाहन तो दूर बाइक तक नहीं निकल पा रही है। ऐसी स्थिति में
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी पड़ने पर अस्पताल आने जाने में ग्रामीणों को भारी असुविधा हो रही है। इसी तरह उर्मिल बांध के उफना जाने से महोबा झांसी सड़क आधी  कट जाने से वाहन पलटने का खतरा बढ़ गया है। कई गांव का जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालय से संपर्क कट जाने से लोग जरूरी काम नहंी कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed