फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sticks and axes went on two sides, eight injured

दो पक्षों में चले लाठी-डंडें व कुल्हाड़ी, आठ घायल

Thu, 31 Mar 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sticks and axes went on two sides, eight injured
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के घुसयाना वार्ड में घर के दरवाजे पर ऑटो खड़ा करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हुए हैं। सभी को सीएचसी चरखारी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घुसयाना वार्ड निवासी अंकित प्रजापति ऑटो चलाता है। मंगलवार रात लगभग नौ बजे वह ऑटो लेकर आया और पड़ोसी भगवान दास के दरवाजे पर खड़ा कर दिया। भगवान दास ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ने पर अंकित घर के अंदर से लोहे की रॉड ले आया और भगवानदास के सिर पर हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर दोनों पक्षों के लोग आ गए और एक-दूसरे पर पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला करने लगे। मारपीट में एक पक्ष से भगवान दास, उनकी पत्नी पार्वती, बहू सुमन, पुत्र पूरन व कमलेश और दूसरे पक्ष से अंकित प्रजापति, उनके पिता मनोज व मां सुनीता घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी भेजा गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सदर चौकी प्रभारी सर्वेंद्र कुमार ने घटनास्थल पहुंच जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed