फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   state employee protest in mahoba

महोबाः मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 14 Aug 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
state employee protest in mahoba
विकास भवन में विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : MAHOBA
महोबा। राज्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अधिकार दिवस मनाया और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने, केंद्र के समान भत्ते देने, संविदा व दैनिक कर्मचारियों को नियमित करने सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही ईमेल के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अजय तिवारी व जिला मंत्री सुलेमान खान के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विकास भवन में राष्ट्रव्यापी अधिकार दिवस पर अपने अधिकारों के हनन का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को ईमेल के माध्यम से भेजे पत्र में बताया कि नई भर्तियों पर लगी रोक को हटाकर खाली पदों पर एक अभियान चलाकर तत्काल भर्तियां की जाएं।
विज्ञापन

साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ऐसी सेवाओं के अन्य कर्मचारियों को नियमित करते हुए चतुर्थ श्रेणी सेवा संवर्ग में नियुक्त करने, राष्ट्रीय वेतन नीति एंव सेवा नियम लागू किए जाने, जिन राज्यों में सातवां वेतनमान लागू नहीं किया गया, वहां लागू कराने और राज्य वेतन आयोग पुनरीक्षित वेतनमान लागू किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई भत्ते पर लगाई गई रोक को हटाए जाने और वेतन भोगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए आवास योजना लागू करने की मांग की। जिले के विकास भवन, विकास खंड कबरई, सभी अस्पतालों, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, कलक्ट्रेट व कोषागार सहित कई विभागों के कर्मचारियों ने अधिकार दिवस मनाकर विरोध जताया। ज्ञापन देने वालों में संरक्षक सुनील शर्मा, केके सिंह, संजय पाल, दीपशिखा व अनीस राजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed