{"_id":"59134c0c4f1c1b231f85253a","slug":"stand-alone-standpost-collapses-at-railway-station-injures-six-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन में निर्माणाधीन स्टैंडपोस्ट गिरा, छह यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन में निर्माणाधीन स्टैंडपोस्ट गिरा, छह यात्री घायल
महोबा
Updated Wed, 10 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के मौसम में यात्रियों के पेयजल के लिए रेलवे स्टेशन में बनाए जा रहे निर्माणाधीन स्टैंडपोस्ट की दीवार गिरने से आधा दर्जन यात्री मलबे में दब गए। यात्रियों ने घायलों को बाहर निकाला। दो यात्रियों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
रेलवे स्टेशन महोबा में यात्री सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। इसके तहत स्टेशन के मुख्य आरओ के अलावा कई स्थानों पर स्टैंडपोस्ट बनाए जा रहे है। स्टैंडपोस्टों के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने की बुधवार को पोल खुल गई।
सुबह करीब 10 बजे झांसी इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री निर्माणाधीन दीवार के नीचे बैठे थे। तभी दीवार गिर गई, जिससे यात्री मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर स्टेशन में मौजूद अन्य यात्री दौड़ पड़े और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
घायलों में मटौंध निवासी मनीष (19), अलीपुरा निवासी रामकुमार के अलावा यात्री देवेंद्र, प्रीमत, मुन्ना सहित आधा दर्जन यात्री शामिल है। मनीष का पैर टूट जाने और रामकुमार को गंभीर चोटें आने पर उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रेलवे के अवर अभियंता पारस का कहना है कि यात्रियों के दीवार में टिके होने और ऊपर बैठे होने से दीवार गिरी होगी। वह बाहर है लौटकर आने पर जांच कराएंगे।