फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Spouses staged sit-in protest against inflation

महंगाई के विरोध में जिलेभर में सपाइयों ने दिया धरना

Wed, 02 Oct 2019 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Spouses staged sit-in protest against inflation
अंबेडकर पार्क में धरने को संबोधित करते सपाई - फोटो : MAHOBA
महोबा। बिजली, डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को जिलेभर में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया और भाजपा सरकार से बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिए जाने की मांग की। धरना के दौरान सपाइयों ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का सबका साथ सबका विकास का नारा खोखला साबित हो रहा है। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की दरों में बेतहाशा वृद्धि होने से आम आदमी की कमर टूट गई है। यातायात नियमों के नाम पर जुर्माना वसूला जा रहा है। किसानों को खाद-बीज के लाले पड़े हैं। हमीरपुर-महोबा कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादे कर रही है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद राजू, सपा यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष रोशन अली, अमित यादव, बाबू मंसूरी, योगेश यादव, नियाज अहमद खां, प्रान सिंह यादव, इरशाद बेग, अनीस मोहम्मद सहित तमाम सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।
विज्ञापन

चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजयराज यादव, नबी अहमद के नेतृत्व में सपाइयों ने महंगाई के विरोध में धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजेश यादव को सौंपा। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, जगदेव, अंशुल, शेख गफ्फार, वीरेंद्र कुमार, हरि सिंह, हिमांशु, गुलशेर, मंगल सिंह सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार तहसील कुलपहाड़ में पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष आनंद यादव व महासचिव रिजवान आलम के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। इस मौके पर रामजीवन यादव, सुरेंद्र सिंह, बलवीर यादव, रोहित यादव, अमित यादव, रणविजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed