{"_id":"63d036b2c48dbb312759ce1c","slug":"sports-mahoba-news-knp740485298-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: महिला कबड्डी में विजयपुर जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: महिला कबड्डी में विजयपुर जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
महिला कबड्डी के फाइनल में दमखम दिखातीं विजयपुर व अंडवारा की खिलाड़ी।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरेला (महोबा)। चरखारी के कुड़ार गांव में कारकदेव मेले में चल रही महिला और पुरुष वर्ग की कबड्डी में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में विजयपुर ने अंडवारा को 35-25 अंकों के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में टिकरी-ए व बिलगांव के बीच मुकाबला हुआ। टिकरी-ए की टीम शुरुआत से ही हावी रही और अंतिम समय तक बढ़त बनाए रही। टिकरी-ए ने बिलगांव को 30-15 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरे सेमीफाइनल में कुड़ार और खरेला के बीच मुकाबला हुआ। खरेला ने कुड़ार को 35-20 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। रैफरी की भूमिका सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र पाठक व नृपत राजपूत ने निभाई। इस मौके पर संयोजक छविलाल, भानसिंह, ज्ञानप्रकाश, सज्जन सिंह, राजवीर मौजूद रहे।