{"_id":"603690968ebc3ee94151724b","slug":"sports-mahoba-news-knp6139336153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका वर्ग में वर्षा और बालक वर्ग में अरुण बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका वर्ग में वर्षा और बालक वर्ग में अरुण बने चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। राजकीय महाविद्यालय चरखारी के दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद व रिले रेस में प्रथम स्थान पाने वाले बालक वर्ग में अरुण कुमार और बालिका वर्ग में वर्षा चैंपियन रहीं। विजेता प्रतिभागियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय परिसर में चल रहे क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन बालक वर्ग की ऊंची कूद व रिले रेस में अरुण कुमार अव्वल रहे। बालिका वर्ग की कुर्सी दौड़ में आकांक्षा ने बाजी मारी, अंजलि को दूसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग की रिले रसे में अंजलि पहले स्थान पर रहीं।
समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि वीरभूमि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू व डायट प्राचार्य संतोष कुमार सक्सेना ने चैंपियन व अन्य विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन और संस्कार में तालमेल स्थापित कर जीवन के कर्म पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इससे पूर्व छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत पेश किए। इस दौरान डॉ. चंद्रकुमार चौरसिया, डॉ. आनंद गोस्वामी, डॉ. उमाशकंर त्रिपाठी, अशोक कुमार, हीरा लाल, मंजू सिंह व नित्य किशोर सोनी आदि मौजूद रहे।