{"_id":"6033ec0c8ebc3e14fc003fcf","slug":"sports-mahoba-news-knp61350457","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखारी को हराकर टोला ने विजेता ट्राफी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखारी को हराकर टोला ने विजेता ट्राफी पर जमाया कब्जा
विज्ञापन
महोबा। करहराकला गांव में हो रहे जय बजरंग प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें हमीरपुर जिले के टोला गांव की टीम ने चरखारी को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। आयोजन समिति की ओर से विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
फाइनल मुकाबले में चरखारी टीम के कप्तान इमरान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट खोकर चरखारी टीम 71 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टोला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 40 रन पर तीन विकेट गिर गए। इसके बाद खिलाड़ी आशिक ने 26 और रोहित ने 20 रन की पारी खेलकर दस ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। जिससे टोला टीम सात विकेट से विजेता चुनी गई।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह, सपा जिलाध्यक्ष प्रानसिंह यादव, सभासद अमित यादव ने विजेता टीम के कप्तान संजय राजपूत को 25 हजार रुपये की नकद धनराशि व ट्राफी और उपविजेता टीम को 12500 की नगदी व ट्राफी सौंपी। इस मौके पर नितिन द्विवेदी, संजय यादव, भरत सिंह, राममिलन, धर्मेंद्र गुप्ता, मानसिंह आदि मौजूद रहे।