{"_id":"602ea6268ebc3ee92a06fffa","slug":"sports-mahoba-news-knp6126876172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के धर्मवीर ने गोरखपुर के अमित को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के धर्मवीर ने गोरखपुर के अमित को दी पटखनी
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा के निरंजन बाबा धाम में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। मेला समिति की तरफ से गुरुवार को दंगल कराया गया। दंगल में जाने माने पहलवानों ने एक से एक दांव पेच का प्रदर्शन किया।
दंगल का शुभारंभ मथुरा से आए संत श्री भैया जी महाराज ने फीता काट कर किया। मथुरा के पहलवान धरमवीर बाबा ने गोरखपुर के अमित पहलवान को पटकनी दी। बांदा के रामदेव ने जालौन के मुकेश पहलवान को शिकस्त दी। मुंगुस के सहदेव ने कर्वी के शिवकरन को धूल चटाई। इसके अलावा बबेरू के विवेक ने जालौन के मूरत, कर्वी के देवराज ने जालौन के घनश्याम पहलवान को हराया।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष जीतेंद्र सेंगर, नगर पंचायत के चेयरमैन मूलचंद कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी, मेला समिति के संचालक केशव गुरुदेव, अनंतराम शुक्ला, समेत तमाम लोग ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती करवाईं। दंगल का संचालन रफीक पहलवान उर्फ काली घटा ने किया।