फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   sports

दौड़ में रोहिणी और लंबी कूद में पूजा अव्वल

Sun, 13 Oct 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
sports
दौड़ में प्रतिभाग करतीं छात्राएं - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। नेहरू इंटर कालेज पनवाड़ी में चल रहे तीन दिवसीय 25वें जनपदीय युवा क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें एक दर्जन से अधिक इंटर कालेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दौड़ में रोहिणी और लंबी कूद में पूजा अव्वल रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में अंकित राजपूत व विपक्ष में पवन कुमार ने बाजी मारी जबकि बालिका वर्ग में ज्योति व कुमकुम अव्वल रहीं।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 1,500 मीटर दौड़ में रोहिणी को पहला, पिंकी को दूसरी व भारती को तीसरा स्थान मिला। लंबी कूद में पूजा प्रथम, प्रतीक्षा दूसरे व पूनम तीसरे स्थान पर रहीं। तवा फेंक में सुरेश कुमार, राहुल व प्रशांत क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 5,000 मीटर दौड़ में संगीत कुमार ने बाजी मारी जबकि उमाशंकर को दूसरा और तीरथराज को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में भारती अव्वल रहीं जबकि संजना दूसरे और मोहिनी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

तवा फेंक में राजकीय हाईस्कूल सिजहरी की अंजू प्रथम, फैमिदा दूसरे और आरती को तीसरा स्थान मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भावगीत में डीएवी के पवन कुमार व जीजीआईसी महोबा की वर्षा ने बाजी मारी। कवि दरबार में पवन कुमार व हर्षित की टीम अव्वल रही। अंत्याक्षरी में जीजीआईसी महोबा की निधि ने बाजी मारी। देेर शाम तक प्रतियोगिताओं का दौर चलता रहा। सोमवार को समापन के मौके पर विजेता प्रतिभागियों को शील्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed