{"_id":"daefaab806fdae44bdcd546100d1f6dd","slug":"spokesperson-to-the-assault-robbed-13500-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता को मारपीट कर 13500 लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता को मारपीट कर 13500 लूटे
अमर उजाला महाोबा
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली चरखारी के ग्राम सुदामापुरी में तीन सशस्त्र बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार की रात को एक बाइक सवार प्रवक्ता मारपीट कर सड़क किनारे गढ्ढे में फेंक दिया और 13 हजार 500 रुपए, पैनकार्ड, मोबाइल, आईकार्ड लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली चरखारी में दे दी है।
थाना पनवाड़ी के ग्राम भरवारा निवासी हरीप्रसाद नामदेव गहरौली इंटर कालेज में प्रवक्ता के पद पर तैनात है। बुधवार को वह रात्रि करीब पौने आठ बजे बाइक से महोबा लौटकर आ रहे थे, तभी सुदामापुरी के पास तीन सशस्त्र बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके बाइक सवार प्रवक्ता को रोककर उनकी तमंचों की बटों से पिटाई कर अधमरा कर दिया और सड़क किनारे गड्ढे में फेंक कर 13 हजार 500 रुपए नकद, पैनकार्ड, मोबाइल लूटकर ले गए।
बदमाशों के काफी दूर जाने के बाद बुरी तरह सहमे प्रवक्ता ने चीखना चिल्लाना शुरु कर दिया, तभी कुछ राहगीर आवाज सुनकर उनके पास पहुंचे और उन्हें कोतवाली चरखारी पहुंचाया। पीड़ित प्रवक्ता ने घटना की तहरीर दे दी है। तहरीर में बताया कि बदमाशों ने ओवरटेक करके लूटपाट की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।