{"_id":"a205fcbdeeadbcfb74b862a029547ed2","slug":"special-secretary-to-inspect-the-unit-napkins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष सचिव ने किया नैपकिन यूनिट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष सचिव ने किया नैपकिन यूनिट का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूूराे,महोबा।
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष सचिव चिकित्सा एवं परिवार कल्याण, अपर निदेशक एनएचआरएम व महोबा की पूर्व डीएम डा. काजल ने नैपकिन सैनेटरी नैपकिन प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया।
पूर्व डीएम ने महिलाओं से काम आ रही दिक्कतों के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने काम में लाभ हानि की भी जानकार ली। महिलाओं ने बताया कि केंद्र में बिजली व्यवस्था सही न होने से उत्पादन कम हो पाता है। जिस पर उन्होंने यूनिट में पांच किलो वाट का सोलर प्लांट लगवाए जाने का आश्वासन दिया। महिला कर्मी सरिता, अर्चना, जयंती, सोना, बबली ने बताया कि यूनिट में इतनी कम धनराशि दी जा रही है जिससे उनका गुजारा नहीं हो पा रहा है।
इसके लिए पूर्व डीएम ने प्रबंध पंचायत उद्योग केंद्र अनिल सिंह सेंगर को निर्देश दिया कि कामगर महिलाओं का मानदेय बढ़ाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मंडल के सभी सीएमओ, सीएमएस को निर्देश दिया कि किशोरी सुरक्षा योजना के तहत सैनेटरी नैपकिन एवं जननी सुरक्षा योजना के तहत मेटरनिटी की आपूर्ति पंचायत उद्योग केंद्र श्रीनगर से सुरक्षित की जाए। उन्होंने मौके पर मौजूद डीपीएम महोबा ममता अहिरवार एवं सीएमओ कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ लेखाकार एनएचआरएम को निर्देश दिया कि तत्काल यहां से खरीद की जाए। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की गहन जांच पड़ताल की। महिलाओं को हो रहे आन लाइन भुगतान पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।