फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Special camp for discount in electricity bills from 20th

Mahoba News: बिजली बिलों में छूट के लिए विशेष शिविर 20 से

Tue, 17 Feb 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 17 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Special camp for discount in electricity bills from 20th
महोबा। जिले के बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिलों के भुगतान में राहत देने के लिए बिजली निगम 20 फरवरी से विशेष शिविरों का आयोजन कर रहा है। 26 फरवरी तक चलने वाले इन शिविरों में उपभोक्ताओं को ब्याज पर शत-प्रतिशत छूट मिलेगी, साथ ही किस्तों में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

दक्षिणांचल बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता लक्ष्मीशंकर ने बताया कि प्रदेश सरकार की बिजली बिल राहत योजना का यह अंतिम चरण है। इसके तहत उपभोक्ताओं को पुराने बकाया बिजली बिलों पर अधिकतम लाभ मिलेगा। बकाया बिलों पर लगने वाले ब्याज पर पूरी तरह छूट दी जाएगी। यदि उपभोक्ता 31 मार्च 2025 तक का मूलधन एकमुश्त जमा करते हैं, तो उन्हें 15 फीसदी की अतिरिक्त राहत भी मिलेगी।
विज्ञापन

राहत योजना के तहत, उपभोक्ता केवल दो हजार रुपये जमा करके 500 या 750 रुपये की मासिक किस्त बनवा सकते हैं। बिजली चोरी के मामलों में राजस्व निर्धारण की धनराशि पर 40 फीसदी तक की छूट का प्रावधान है। इन शिविरों में बिजली बिलों में संशोधन और विभागीय समस्याओं का तत्काल समाधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा शहर में शिविर आल्हा चौक स्थित आंबेडकर पार्क में लगेगा। चरखारी ब्लॉक में चरखारी उपकेंद्र प्रथम, पनवाड़ी ब्लॉक में मसूदपुरा, कुलपहाड़ ब्लॉक में जैतपुर और कबरई ब्लॉक में श्रीनगर में कैंप आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed