{"_id":"6990c1a8a4cde1d6960072b4","slug":"space-labs-will-be-operated-in-40-schools-of-the-district-mahoba-news-c-225-1-mah1001-122491-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जनपद के 40 विद्यालयों में संचालित होंगी स्पेस लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जनपद के 40 विद्यालयों में संचालित होंगी स्पेस लैब
Sun, 15 Feb 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
महोबा। ग्रामीण क्षेत्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित 40 विद्यालयों में स्पेस लैब का संचालन किया जाएगा। 16 फरवरी को ग्राम पंचायत रतौली के राजकीय विद्यालय में स्पेस लैब का उद्घाटन किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से महोबा जनपद देश का पहला जिला बनेगा, जहां ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्पेस लैब का लाभ मिलेगा।
जनपद में महोबा सूर्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य युवाओं में स्थानीय विरासत, पुस्तक पठन व वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रति रुचि को पुनर्जीवित करना है। जिला प्रशासन महोबा की ओर से इसरो के स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर (अहमदाबाद) व व्योमिका फाउंडेशन लखनऊ के सहयोग से 16 फरवरी को रतौली गांव के राजकीय विद्यालय में इसरो के निदेशक निलेश एम. देसाई स्पेस लैब का उद्घाटन करेंगे। नव स्थापित यह स्पेस लैब इसरो के स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर अहमदाबाद के नेतृत्व में संचालित होगी। इसरो के विलेज वैज्ञानिक कार्यक्रम के तहत महोबा जनपद के 40 गांवों के विद्यालयों में ग्रामीण स्पेस लैब स्थापित करने की यह व्यापक योजना का हिस्सा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कॅरिअर विकल्प तलाशने के लिए प्रेरित करेगी स्पेस लैब
महोबा। डीएम गजल भारद्वाज ने बताया कि यह पहल शहरी और ग्रामीण शिक्षा के बीच की खाई को पाटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसरो अहमदाबाद के डायरेक्टर नीलेश देसाई 16 फरवरी की दोपहर 12 बजे मोदी मेला परिसर में लगे पुस्तक मेला का अवलोकन कर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रारंभिक अवस्था से ही वैज्ञानिक सोच विकसित करेंगी स्पेस लैब
महोबा। प्रत्येक स्पेस लैब में उन्नत व इंटरैक्टिव शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। जिनमें कार्यशील दूरबीनें, थ्री-डी प्रिंटर, इसरो मिशन मॉडल प्रदर्शनी, रोबोट, ड्रोन आधारित प्रयोगात्मक सेट-अप शामिल हैं। ये सुविधाएं पारंपरिक कक्षा शिक्षण को एक रोचक व अनुभवात्मक शिक्षा मॉडल में परिवर्तित करने का लक्ष्य रखती हैं। स्पेस लैब को प्रारंभिक अवस्था से ही वैज्ञानिक सोच और तकनीकी कौशल विकसित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसके तहत अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह अनुप्रयोग, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक व अन्य उभरती तकनीकों में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।