{"_id":"62094c274f42f35179359e28","slug":"sp-used-muslims-bjp-made-them-fight-naseemuddin-mahoba-news-knp6804732127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर-मस्जिद में उलझाकर भाजपा ने ठगा- नसीमउद्दीन सिद्दीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर-मस्जिद में उलझाकर भाजपा ने ठगा- नसीमउद्दीन सिद्दीकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। भाजपा ने हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई बनाने का काम किया है। मंदिर, मस्जिद ,लव जेहाद नफरत की राजनीति कर लोगों को ठगा है। जनता भाजपा के इस हथकंडे को जान चुकी है। सपा ने मुसलमानों को तेज पत्ते की तरह इस्तेमाल किया है। यह आरोप कांग्रेस मीडिया सेल के चेयरमैन व स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने काजीपुरा मैदान में हुई चुनावी सभा में लगाए।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को महोबा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी सागर सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा-भाजपा एक दूसरे के पहलू हैं। मुलायम सिंह ने खुद नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया था। देश के विकास केवल कांग्रेेस ने किया है। भाजपा जिस डिजिटल इंडिया कंप्यूटर तकनीक का ढिंढोरा पीट रही है, वह राजीव गांधी की देन है। कांग्रेस दुनिया की इकलौती पार्टी है जिसने एक परिवार से तीन तीन प्रधानमंत्री दिए हैं। 1989 तक भाजपा के पास दो सीटें लोकसभा की थीं। भाजपा ने विकास के सब्जबाग दिखा कर मंदिर मस्जिद में उलझा कर जनता को ठग लिया। कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो भाजपा-सपा की भ्रष्ट सरकार को आने से रोक सकती है।
भाजपाई आज देश भक्ति की बातें करते हैं, लेकिन उनके दल के एक भी व्यक्ति ने स्वंत्रता संग्राम में भाग नहीं लिया है। मोदी ने नमस्ते ट्रंप कहकर कोरोना को बुलाया। कोविड काल में गंगा में शव उतराते रहे, श्मशान में शव दफनाने के लिए जगह नहीं मिली। पूर्व एमएलसी जयवंत सिंह ने कहा कि यूपी से मेघनाथ (सीएम) को हटाना है। जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी, उपाध्यक्ष संतोष धुरिया, अब्दुल रहमान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकीला बानो, अजीज खान मौजूद रहे। पनवाड़ी के हमीदिया इस्लामियां कालेज में चरखारी सीट के प्रत्याशी निर्दोष दीक्षित के लिए भी जनसभा को संबोधित किया।