फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   sp said

फरियादियों की शिकायतों पर गंभीरता दिखाए पुलिस- एसपी

Sun, 19 Jan 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
sp said
बरई थाने का नरृरीक्षण करते एसपी - फोटो : MAHOBA
कबरई/खन्ना। पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने रविवार को थाना कबरई व खन्ना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले हर पीड़ित फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और तत्काल उसे उचित न्याय दिया जाए। सुरक्षा की भावना हर आम नागरिक के अंदर पुलिस को पैदा करनी चाहिए ताकि लोग निर्भीक होकर जीवनयापन कर सकें।
विज्ञापन

कबरई थाने के निरीक्षण में एसपी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मामूली बात को लेकर विवाद बढ़ जाता है। ऐसे मामलों में पुलिस को दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला आपसी सहमति से निपटाना चाहिए ताकि फिर से विवाद न बढ़े। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। कस्बे में जगह-जगह बिकने वाली अवैध शराब की बिक्री की शिकायतों पर एसपी ने गंभीर रुख अपनाते हुए कहा कि अवैध शराब बिक्री की जहां भी सूचना मिले उसकी गोपनीय जांच कर तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन

खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार एसपी ने थाने के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की बारीकी से पड़ताल की। उन्होंने स्टोर रूम, कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण कर बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में आने वाले पीड़ितों से सरल व्यवहार करने के थानाध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला को निर्देश दिए। थाने की चहारदीवारी के निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवशंकर सिंह से विचार-विमर्श किया। एसपी ने कस्बा खन्ना में शुरू हुए क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed