{"_id":"6a5fbb45968aedd5920b51d4","slug":"sp-protests-over-neet-and-the-lathi-charge-on-youths-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-127266-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: नीट व युवाओं पर लाठीचार्ज को लेकर सपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: नीट व युवाओं पर लाठीचार्ज को लेकर सपा का प्रदर्शन
विज्ञापन
-आल्हा चौक में सपाइयों ने की नारेबाजी, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
फोटो 21 एमएएचपी 02 परिचय-शहर के आल्हा चौक में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। दिल्ली स्थित जंतर मंतर में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के अनशन के समर्थन में जिले में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। सोमवार को जहां आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। वहीं दूसरे दिन मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शिवध्यान पांडेय को ज्ञापन सौंपा और शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग की।
सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव के नेतृत्व में उपाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा, बाबू मंसूरी, योगेश यादव, लवकेश राजपूत, शाहिद अली, ताहिरउद्दीन सिद्दीकी, अनिल सम्राट, मारूति साहू, सनत राजपूत आदि ने आल्हा चौक में एकत्र होकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता नीट है या चीट है, आई सपोर्ट सोनम सर, भीमराव आंबेडकर जिंदाबाद आदि के नारे लगाते रहे। ज्ञापन में बताया कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, अपराध व महंगाई चरम पर पहुंच गई है। स्कूल बंद किए जा रहे हैं। सरकारी प्रतिष्ठान बेचे जा रहे हैं। शिक्षित बेरोजगार नौजवान नौकरी के लिए सड़कों पर भटक रहा है। फर्जी एनकाउंटर का बोलबाला है।
कानून व्यवस्था ध्वस्त हैं और पेपर लीक हो रहे हैं। 20 जुलाई को जंतर मंतर में सोनम वांग्चुक व युवाओं पर सुरक्षा बलों और पुलिस ने बेरहमी से लाठी चार्ज कर घायल कर दिया। जिसकी वह निंदा करते हैं। प्रदर्शन में फैसल खान, अर्पित यादव, अजय, गंगासिंह, कीरत पाल, यासीन खान, रहमत अली, अभिषेक, धीरज, घनश्याम, अंकित चौरसिया आदि रहे।