फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SP opposed the special revision of the voter list

Mahoba News: मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का सपाइयों ने किया विरोध

Wed, 13 Aug 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 13 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
SP opposed the special revision of the voter list
फोटो 12 एमएएचपी 23 परिचय-आल्हा चौक के पास प्रदर्शन कर विरोध जताते सपाई। संवाद
महोबा। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में जिले के सपाई उतर आए हैं। मंगलवार को शहर के अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन करते हुए उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता आल्हा चौक के पास स्थित अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां धरना-प्रदर्शन करने के बाद तहसील में एसडीएम शिवध्यान पांडेय को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बताया कि इन दिनों आगामी चुनावों के मद्देनजर मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण चल रहा है। इसके तहत मतदाता सूचियों को अपडेट किया जा रहा है। सपाइयों का आरोप है कि इस प्रक्रिया में मतदाताओं से धोखाधड़ी करके लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। उन्होंने इस प्रक्रिया को पूरे देश के लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए चुनाव आयोग से डिजिटल वोटरलिस्ट जारी कराने की मांग रखी। इसके साथ ही हर नागरिक का वोट सुरक्षित करते हुए पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में प्राण सिंह यादव, बाबू मंसूरी, योगेश यादव, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, हरनाम प्रजापति, आसिफ अंसारी, बृज गोपाल यादव, करन सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed