{"_id":"66de00872d8151a6920f4c94","slug":"sp-mps-son-blocked-the-road-in-protest-against-illegal-mining-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-108901-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अवैध खनन के विरोध में सपा सांसद के बेटे ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अवैध खनन के विरोध में सपा सांसद के बेटे ने लगाया जाम
Mon, 09 Sep 2024 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
महोबा/पनवाड़ी। थाना पनवाड़ी क्षेत्र में निजी भूमि के पट्टों पर बालू का अवैध खनन और परिवहन हो रहा है।
इसे लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर सपा सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत के बेटे ने मसूदपुरा तिराहे पर जाम लगा दिया। इस दौरान बालू भरे ओवरलोड ट्रकों को रुकवा लिया गया। थानाध्यक्ष से सांसद के बेटे की तीखी नोकझोंक भी हुई।
करीब तीन घंटे तक जाम लगने से वाहन फंसे रहे। बाद में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ओवरलोड ट्रकों के चालान किए। सांसद ने डीएम और संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
पनवाड़ी क्षेत्र के सलालपुर, स्योढ़ी समेत आसपास के गांवों में निजी भूमि के पट्टे किए गए हैं। जहां पट्टाधारक पट्टे के नाम पर अधिक जमीन पर खनन कर रहे हैं। ग्रामीणाें का कहना है कि उनकी खेतों से रास्ते बना लिए गए हैं। इससे उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं।
विज्ञापन
विरोध करने पर अभद्रता की जाती है। दिन-रात ओवरलोड ट्रक निकलने से रास्ते खराब हो गए हैं। इससे अस्पताल जाने व बच्चों को स्कूल पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। इन समस्याओं की शिकायत किसानों ने सांसद से की। तब सांसद ने अपने बेटे अमित नारायण और प्रतिनिधि सुजीत को मौके पर भेजा।
ऐसे में मसूदपुरा तिराहे में ओवरलोड ट्रकों को देखकर उन्होंने विरोध जताया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सांसद के बेटे व थानाध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
थानाध्यक्ष पर ओवरलोड गाड़ियों को निकलवाने का आरोप
सांसद पुत्र अमित नारायण ने थानाध्यक्ष पर ओवरलोड गाड़ियों को निकलवाने का आरोप लगाया। सूचना पर खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच एक दर्जन से अधिक ओवरलोड वाहनों का चालान किया। तब तीन घंटे बाद जाम खुल सका। सांसद का कहना है कि वह खुद मौके पर नहीं थे। उनका बेटा किसानों की शिकायत पर गया था। अवैध खनन व परिवहन मिलने पर विरोध जताया गया।