{"_id":"68ebf37a35a8651eef0c29ce","slug":"sp-mp-furious-over-crop-insurance-scam-abuses-dd-krishi-mahoba-news-c-225-1-mah1002-118851-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: फसल बीमा घोटाले पर बिफरे सपा सांसद, डीडी कृषि को कहे अपशब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: फसल बीमा घोटाले पर बिफरे सपा सांसद, डीडी कृषि को कहे अपशब्द
Sun, 12 Oct 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
महोबा। डीडी साहब....धन धान्य योजना आज लेकर आ रहे। 132 करोड़ का घोटाला करवा दिया। किसान मर रहे है और धन धान्य योजना कर रहे, तुमको शर्म नहीं आ रही। यह बात सोशल मीडिया में वायरल एक ऑडियों में सुनाई दे रही है। वायरल ऑडियो हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी से सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी और महोबा में तैनात कृषि निदेशक रामसजीवन के बीच शुक्रवार को एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने के दौरान हुई बातचीत का बताया जा रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।
कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री कृषि धन्य धान्य योजना के तहत शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित होना था। इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी को आमंत्रित करने के लिए उपनिदेशक (डीडी) कृषि रामसजीवन ने फोन लगाया। पहले तो उन्होंने आमंत्रण स्वीकार किया लेकिन फिर अचानक ही अधिकारी से बात करते हुए सपा सांसद के नाराज हो गए और अपशब्द बोलने लगे। सपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है तो वे शिरकत करेंगे। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम व्यापारियों या किसानों के लिए होने संबंधी सवाल डीडी कृषि से किया।
जैसे ही डीडी ने किसानों के लिए कार्यक्रम होने की बात कही, तो सपा सांसद का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा- डीडी साहब...धन धान्य योजना आज लेके आ रहे। 132 करोड़ का घोटाला करवा दिया। किसान मर रहे है और धन धान्य योजना कर रहे। तुमको शर्म नहीं आ रही। हैलो...डीडी बोले-जी सर। सांसद ने कहा कि शर्म नहीं आ रही आपको...। किसानों के कपड़े उतार लिए और धन धान्य योजना बता रहे हो। अरे.... हो, मैंने आरटीआई मांगी है, सबको ... करूंगा मैं, लेकिन तुमको शर्म आनी चाहिए। साले तुम ... उतारने में लगे हो किसानों की। खाद मिल नहीं रहा, फसल बीमा में घोटाला किया। फिर भी बोल रहे हो धन धान्य योजना....। अरे शर्म आनी चाहिए आपको। चल चुपकर ... मुझे फोन मत लगाना....। एक मिनट 51 सेकेंड का यह ऑडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल है। मामले में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी से बात करने के लिए प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं लगा। डीडी कृषि रामसजीवन का कहना है कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का कहना है कि मैंने किसानों का मुद्दा उठाया है। खाद के बदले किसानों को लाठियां मिल रही है। बीमा घोटाले का पैसा डकारा गया। यदि कोई शब्द गलत बोल गया तो इसे वापस ले लूंगा। किसानों के मुद्दे को संसद में उठाऊंगा।