{"_id":"63760c411204d6e5e71f2b2b14bdb611","slug":"sought-clarification-from-the-authorities-on-getting-absent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित मिलने पर अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित मिलने पर अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ ने बुधवार को कृषि कार्यालय सुबह 10:25 बजे जा धमके। जहां पर एक लिपिक देवेंद्र कुमार उपस्थित मिले। उनसे कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका मांगी गई। लेकिन 11:15 बजे तक उपस्थिति पंजिका न देने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। 10:35 बजे सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय में लेखाकार भगवती प्रसाद, वरिष्ठ लिपिक रवींद्र कुमार मिश्रा, ब्रजमोहन राय व सहायक निबंधक अनुपस्थित मिले।जिस पर कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके बाद 10:37 बजे जिला उद्यान कार्यालय पहुंचे। जहां इंद्रप्रसाद कुशवाहा, रवींद्र कुमार सिंह, मान सिंह अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद जिला अर्थ एवं संख्या कार्यालय में 10:40 बजे निरीक्षण दौरान अपर सांख्यिकीय अधिकारी पंकज कुमार एवं जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी भी अनुपस्थित पाए गए। दोनों का स्पष्टीकरण मांगा गया।
नेहरू युवा केंद्र का 40:45 बजे निरीक्षण किया गया। जहां पर जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र महोबा अनुपस्थित मिले। साथ ही उपस्थिति पंजिका नहीं बनाई गई है। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। भूमि संरक्षण एवं जल संसाधन कार्यालय के 10:48 बजे निरीक्षण दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिनका स्पष्टीकरण मांगा गया। सीडीओ के औचक निरीक्षण से अधिकारियों में खलबली मच गई है।