{"_id":"df1557d0cf8bcc9e2db87b7245ded325","slug":"sonia-marie-stake-in-boogie-boogie-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूगी-बूगी प्रतियोगिता में सोनिया ने मारी बाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूगी-बूगी प्रतियोगिता में सोनिया ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवद्र्धन्नाथ मेला में गुरुवार की रात्रि बूगी-बूगी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चार दिसंबर को हुए पहले राउंड में चयनित छह से 12 साल के 20 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बूगी-बूगी प्रतियोगिता में सोनिया त्रिपाठी ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
नगर चरखारी के गोवद्र्धन्नाथ मेला में आयोजित बूगी-बूगी प्रतियोगिता में बच्चों ने डांस कर छटा बिखेरी । चार दिसंबर को हुए बूगी बूगी के पहले राउंड में निर्णायक मंडल द्वारा 20 बच्चों का चयन किया गया था, जिसका गुरुवार को फाइनल मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि मुईनुद्दीन ने किया।
अनामिका, अर्चना, मालती राजपूत, स्वेता शर्मा, काजल वर्मा, रजनी शर्मा सहित 20 बच्चों ने प्रतियोगिता में फिल्मी गीतों पर डांस करके दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे तीन प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें नैनन में श्याम समाए गओ, मुझे प्रेम का रोग लगाए गयो, पर डांस करने वाली सोनिया त्रिपाठी को प्रथम, मुस्कान प्रजापति को द्वितीय व आराध्या को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में विनीता गोस्वामी, रागिनी द्विवेदी और जूली रही। एसओ धर्मराज यादव और कैलाशनाथ गोस्वामी व विनीता गोस्वामी ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। बूगी-बूगी प्रतियोगियों देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही, श्रोताओं ने फिल्मी गीतों में डांस कर रहे बच्चों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।