फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Son took sick mother to hospital with hand cart

Mahoba News: बीमार मां को हाथ ठेलिया से अस्पताल ले गया बेटा

Fri, 30 Jun 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Son took sick mother to hospital with hand cart
महोबा। रिमझिम बारिश के बीच एंबुलेंस का नंबर न लगने पर पुत्र अपनी मां को हाथ ठेलिया में लिटाकर जिला अस्पताल पहुंचा। मानवता को शर्मसार करने वाले इस मामले को देखकर हर कोई हैरान रहा। बेटे के हाथ ठेलिया से मां को ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समिति गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के मलकपुरा निवासी मोहन हाथ ठेलिया में चना बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता है। गुरुवार की देर रात उसकी वृद्ध मां कुंवरबाई की हालत बिगड़ गई। पेट में तेज दर्द होने पर बेटे ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन फोन न लगने पर रिमझिम बारिश के बीच वह मां को हाथ ठेलिया में लिटाकर करीब डेढ़ किमी दूर स्थित जिला अस्पताल पहुंचा। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अस्पताल में इलाज के बाद वृद्धा की हालत में सुधार बताया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गर्ग का कहना है कि मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed