फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Son cuts his life from train, father goes out in search of son

बेटे ने ट्रेन से कटकर दी जान, बेटे की तलाश में निकला पिता ट्रेन से कटा

Tue, 01 Oct 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Son cuts his life from train, father goes out in search of son
महोबा। थाना महोबकंठ के ग्राम गड़ौरा में घर में विवाद होने से नाराज एक युवक ने झांसी-मानिकपुर रेल लाइन पर बेलाताल स्टेशन के पास सुबह दस बजे ट्रेन से कटकर जान दे दी। उधर नाराज बेटे को रेलवे ट्रैक की तरफ जाने की जानकारी मिलने पर पिता उसे खोजता हुआ रेलवे ट्रैक पार करने लगा। उसी समय अचानक शाम को चार बजे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी भी मौत हो गई। पिता-पुत्र की मौत से घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के ग्राम गड़ौरा निवासी कंदीलाल (33) मजदूरी करता है। सोमवार को किसी बात को लेकर उसकी घर में कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर उसने गोंची के पुल से पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बेेलाताल चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई रामकुमार ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता है और दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन

बेटे के नाराज होकर घर से निकलने पर पिता सुंदरलाल (60) उसकी तलाश में निकल पड़ा। पहले गांव में तलाश करता रहा। बाद में कुछ ग्रामीणों ने वृद्ध को बताया कि उसका बेेेटा रेलवे ट्रैक की तरफ जा रहा था। पिता भी रेलवे ट्रैक की तरफ बेटे को खोजने के लिए निकल पड़ा। जैसे ही वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचा उसी समय ट्रेन आ गई लेकिन वृद्ध को कानों से सुनाई न पड़ने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed