फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Solution Center recorded 1300 complaints in eight days

समाधान केंद्र में आठ दिन में दर्ज हुई 1300 शिकायतें

Fri, 20 May 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 20 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Solution Center recorded 1300 complaints in eight days
उपभोक्ताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शहर के कीरत सागर तट पर स्थित विद्युत सब स्टेशन में लगाए गए समाधान केंद्र में उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। विद्युत लोड घटाने व बिजली बिल सही कराने के लिए आठ दिन में 1300 शिकायतें दर्ज की जा चुकी है। इसके बाद कर्मचारी शिकायत कर्ताओं के घर पहुंच उनके विद्युत भार की जांच करेंगे और लोड घटाएंगे।
विज्ञापन


एक साल पहले विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं का विद्युत भार एक किलो से बढ़ाकर दो किलोवाट कर दिया था। साथ ही मनमाने तरीके से बिजली बिल भेजे गए। एक माह का विद्युत बिल पांच से 10 हजार तक आने से उपभोक्ताओं के होश उड़ गए और वह बिजली बिल सही कराने के लिए विभागीय कार्यालय के चक्कर काटने लगे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। 10 दिन पूर्व सपा नेताओं ने उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता नेकी राम से वार्ता कर समाधान केंद्र खोलने के लिए कहा था।
विज्ञापन


12 मई को कीरत सागर स्थित विद्युत सब स्टेशन में समाधान केंद्र खोला गया। जहां पहले दिन से उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी। आठ दिन में विद्युत भार घटाने व बिल सही कराने से संबंधित 1300 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। गुरुवार को सुबह से ही उपभोक्ता दस्तावेजों के साथ विद्युत सब स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता का कहना है कि शीघ्र ही उपभोक्ताओं का विद्युत भार घटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed