फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   So this time too, farmers will not get irrigation water from Belasagar

तो इस बार भी बेलासागर से किसानों को नहीं मिलेगा सिंचाई का पानी

Sun, 12 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
So this time too, farmers will not get irrigation water from Belasagar
कस्बा बेलाताल स्थित ऐतिहासिक बेलासागर तालाब - फोटो : MAHOBA
बेलाताल (महोबा)। वर्षाकाल का एक चौथाई समय बीत जाने के बाद भी जिले के सबसे बड़े ऐतिहासिक बेलासागर तालाब में एक फीट पानी नहीं आ सका। जिससे इस बार भी किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। तालाब का आधे से अधिक भू-भाग खाली पड़ा है। जिससे कस्बा बेलाताल समेत आसपास के एक दर्जन गांवों में होने वाली पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका बनी है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक बेलासागर तालाब 543 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में फैला है लेकिन तालाब में सिल्ट जमा हो जाने से समतल हो गया है। बीते पांच सालों से कम बारिश होने के चलते तालाब पूरी भंडारण क्षमता के साथ नहीं भर सका। इस बार बेहतर बारिश होने पर किसानों को तालाब भरने की उम्मीद थी लेकिन तालाब में पानी आने सभी नाले क्षतिग्रस्त होने के चलते एक फीट भी पानी नहीं आ सका। जिससे इस बार भी लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

बेलासागर से दो नहरें निकली हैं। जिनसे जैतपुर, सतारी, बोरा, दादरी, घटेरा, कुलपहाड़ समेत दो दर्जन गांवों के किसानों को पानी सिंचाई का लाभ मिलता है लेकिन तालाब में पानी न होने के चलते किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैतपुर निवासी देवकी नंदन, देशराज अनुरागी, राजपूत, इच्छाराम, गौरीशंकर, प्रह्लाद राजपूत, पुनीत उपाध्यक्ष, दिनेेश गोस्वामी आदि का कहना है कि पांच सालों से बेलासागर तालाब न भरने से किसान टूट चुके हैं। सिंचाई के अभाव में अधिकांश खेत खाली पड़े रहते हैं। तालाब में बाहरी बांधों से पानी आने का कोई स्रोत नहीं है। धवल नाला का पानी भी तालाब में नहीं आ पाता है। तालाब न भरने से करोड़ों की लागत की पेयजल समूह योजना बेमतलब साबित हो रही है। पूरे वर्ष पेयजल आपूर्ति को लेकर ग्रामीण चिंतित है।

खाली भूमि पर कब्जा कर रहे भूमाफिया
बेेलासागर तालाब न भरने से भू-माफियाओं में खुशी नजर आ रही है। भारी क्षेत्रफल में फैले बेलासागर में कम बारिश होने और बारिश के पानी के आने का स्रोत न होने से तालाब नहीं भर सका। खाली भू-भाग में भूमाफिया फसल बोकर मालामाल हो रहे हैं। पिछले वर्ष प्रशासन ने तालाब की भूमि पर अवैध तरीके से बोई गई कुछ फसल नष्ट करा दी थी लेकिन अधिकांश भू-माफियाओं ने अपनी फसल काट ली थी। इस बार भी तालाब का अधिकांश क्षेत्रफल खाली पड़ा होने से भू-माफिया कब्जा जमाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed