फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Six players successful in district-level hockey trials

Mahoba News: हॉकी के जनपदीय ट्रायल में छह खिलाड़ी सफल

Wed, 23 Sep 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Six players successful in district-level hockey trials
फोटो 22 एमएएचपी 07 परिचय-हॉकी के चयन ट्रायल में ​खिलाड़ियों का हुनर परखते कोच। स्रोत: विभाग
-स्पोर्ट्स स्टेडियम हुआ हॉकी सीनियर वर्ग का जनपद स्तरीय ट्रायल
विज्ञापन

फोटो 22 एमएएचपी 07 परिचय-हॉकी के चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का हुनर परखते कोच। स्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। खेल विभाग के निर्देश पर मंगलवार को राजकीय जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का जनपदीय ट्रायल हुआ। खेल विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखा। बेहतर प्रदर्शन करने पर छह खिलाड़ियों का चयन किया गया। अब यह खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में शामिल होंगे।

ट्रायल में शामिल होने को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह दिखा। हॉकी प्रशिक्षक संजय सिंह यादव व मो. इरफान की देखरेख में ट्रायल हुआ। इस दौरान प्रत्येक खिलाड़ी की प्रतिभा को परखा गया। बेहतर प्रदर्शन करने पर मुशर्रफ खान, मोहतमीन खान, उत्कर्ष कुमार, समीर खान, अरमान मिर्जा और शेख असलम का चयन किया गया। उधर, जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि जनपदीय ट्रायल में सफल खिलाड़ी बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम जनपद चित्रकूट में होने वाले मंडलीय ट्रायल में शामिल होंगे। इसमें सफल होने पर उन्हें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर से तीन अक्तूबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम जनपद वाराणसी में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed