फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Six including former SP leader sued in sex racket operation

Mahoba News: सेक्स रैकेट संचालन में पूर्व सपा नेता समेत छह पर मुकदमा

Sat, 17 Jun 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Six including former SP leader sued in sex racket operation
महोबा। मध्यप्रदेश के गठेवरा बाईपास मार्ग पर बने एक मकान में लंबे समय से संचालित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस अवैैध कारोबार में लिप्त पूर्व सपा नेता समेत छह लोगों और दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। चार आरोपी महोबा जनपद के निवासी है। गठेवरा बाईपास मार्ग पर बने एक मकान में बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। सूचना पर मध्यप्रदेश के छतरपुर जनपद के प्रभारी निरीक्षक कमलेश साहू ने मकान में छापा मारा। जहां दो युवतियों को पुरुषों के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया गया। पुलिस ने मकान से छह पुरुषों व दो युवतियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने महोबा के पूर्व सपा नेता भागीरथ, जैतपुर निवासी अजकांत, तौफीक, इनायत और बगौता निवासी मुकेश व गुड्डा के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के पास से तीन हजार रुपये व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed