फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SIR: Services of 27 Panchayat Assistants will be terminated for lack of interest in work

एसआईआर: कार्य में रुचि न लेने पर 27 पंचायत सहायकों की सेवाएं होंगी समाप्त

Sat, 29 Nov 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 29 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
SIR: Services of 27 Panchayat Assistants will be terminated for lack of interest in work
महोबा। जिले में चल रहे मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहे काम में रुचि न लेने पर 27 पंचायत सहायकों की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई के निर्देश डीपीआरओ ने दिए हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्य में लगाए गए बूथ लेबल ऑफिसर (बीएलओ) के साथ कार्य में सहयोग के लिए सहायक बीएलओ भी तैनात किए गए हैं। इनके सहयोग के लिए पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, कोटेदार, ग्राम प्रधान और सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पर्यवेक्षण के लिए एसडीएम व तहसीलदारों को तैनात किया गया है। इसके बाद भी अभी तक जिले में केवल 50 फीसदी डाटा ही ऑनलाइन हो सका है। ऐसे में अब लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग की एक ऑनलाइन मीटिंग डीपीआरओ चंद्रकिशोर वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सीडीओ बलराम कुमार ने सभी ब्लॉकस्तरीय अधिकारियों और पंचायत सचिवों को जिम्मेदारियां दीं। पंचायत सहायकों को निर्देश दिए कि वे एसआईआर कार्य में सहयोग करने के लिए बूथ पर उपस्थित रहें। डीपीआरओ ने बताया कि कि सीडीओ के निर्देश के बाद पंचायत सचिवों से पंचायत सहायकों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली गई। इसमें जिलेभर के 27 पंचायत सहायक कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए। जिनमें कबरई और जैतपुर ब्लॉक की छह-छह ग्राम पंचायतों, चरखारी ब्लॉक की चार ग्राम पंचायतों व पनवाड़ी ब्लॉक की 11 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों की सेवा समाप्ति के प्रस्ताव तीन दिनों में ग्राम पंचायत स्तर से भेजने के आदेश संबंधित एडीओ पंचायत को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेशों की अवहेलना इन्हें पड़ेगी भारी
महोबा। एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में कबरई ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढिकवाहा, डिगरिया, कबरई देहात, सिचौरा, सिजहरी और श्रीनगर के पंचायत सहायकों पर कार्रवाई होगी। वहीं, चरखारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत अक्ठौंहा, कुड़ार, बमरारा व गौरहारी, जैतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुढ़ा, जैलवारा, कमालपुरा, बिहार, थुरट और सलैयामाफ, पनवाड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत अमानपुरा, विजयपुर, पनवाड़ी, नकरा, कोहनिया, किल्हौआ, काशीपुरा, तेईया, चौका, सौरा व बम्हौरीकुर्मिन के पंचायत सहायक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed