फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SIR: Salary of VDO found missing from duty without leave withheld

एसआईआर: बिना अवकाश ड्यूटी से गायब मिले वीडीओ का रोका वेतन

Sun, 30 Nov 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 30 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
SIR: Salary of VDO found missing from duty without leave withheld
महोबा। एसआईआर कार्य के दौरान बिना अवकाश के ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने पर ब्लॉक जैतपुर के रावतपुराखुर्द के ग्राम पंचायत अधिकारी का खंड विकास अधिकारी ने अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनिक कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कराए जा रहे एसआईआर के काम में पंचायतीराज विभाग के कर्मचारियों को भी लगाया गया है। डीपीआरओ चंद्रकिशोर वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत रावतपुराखुर्द में स्थित बूथ संख्या 304 में एसआईआर सर्वे व फीडिंग का स्थलीय सत्यापन किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी विष्णु कुमार माथुर बिना अवकाश के ही अनुपस्थित मिले। डीपीआरओ ने उन्हें नोटिस जारी किया। इसमें कहा है कि वीडीओ की ओर से निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में रुचि नहीं ली जा रही और उच्चाधिकारियों की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में उनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

---------------
एसआईआर के काम में तेजी, जगह-जगह लगे शिविर
कुलपहाड़। एसआईआर के कार्य में अब तेजी आ गई है। शनिवार को जगह-जगह शिविर लगाकर गणना प्रपत्रों को जमा किया गया। हालांकि, कुछ मतदाताओं की ओर से गणना प्रपत्रों को भरकर वापस जमा न किए जाने से बीएलओ की समस्या बढ़ गई है। बीएलओ के अलावा नगर पंचायत की टीम भी एसआईआर के कार्यों को समय से पूरा कराने में लगी है। वहीं, संत विनोवा विद्यालय में लगाए गए शिविर में मौजूद बीएलओ राकेश सक्सेना, भुवनेंद्र नामदेव आदि ने बताया कि गणना प्रपत्रों का वितरण समय से घर-घर किया था। कुछ लोग अभी तक गणना प्रपत्रों को भरकर जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इस कार्य को समय से पूरा करने में परेशानी हो सकती है जबकि चार दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed