फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sir... cigarette wounds were inflicted on the daughter's hands, yet the accused remained at large.

Mahoba News: साहब...बेटी के हाथों पर सिगरेट से बनाए जख्म, फिर भी आरोपी फरार

Sun, 17 May 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sir... cigarette wounds were inflicted on the daughter's hands, yet the accused remained at large.
महोबा। शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के 30 अप्रैल को लापता होने व शुक्रवार को मिलने के बाद परिजनों ने शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में हंगामा किया। परिजनों ने एसपी से कहा कि साहब बेटी के हाथों पर सिगरेट या आग से जलाने के निशान हैं और आरोपी ने भाई की हत्या करने की धमकी देकर बयान बदलने पर मजबूर कर रखा है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस अकेले में बेटी के बयान दर्ज कर रही है। मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। शिकायत सुनकर एसपी ने बयान के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित पक्ष छतरपुर जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन


तहसील महोबा में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम कुंवर पंकज व एसपी शशांक सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। जारीगंज निवासी प्रियंका सोनी ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। इसके तहत उसे दो किस्त में धनराशि मिल चुकी है चार माह बीतने के बाद भी तीसरी किस्त नहीं मिल रही है। इससे मकान का निर्माण अधूरा पड़ा है। पठा तिराहा निवासी सत्यम, पंकज, रमेश, अंकित, शिवकुमारी, नितिन, नौशाद, लल्लू खां ने शिकायती पत्र बताया कि दो माह पहले सीसी रोड व नाली का निर्माण हुआ था।
विज्ञापन


अंतिम समय जब इसे मुख्य नाली से जोड़ा जाना था तो ठेकेदार ने काम बंद कर दिया और किसी के दबाव में करीब 20 फीट बनी नाली पर मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया। इससे बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसेगा। समस्या का समाधान कराया जाए। चौसियापुरा निवासी बेगम खातून ने वृद्धा पेंशन का लाभ दिलाए जाने की मांग की। समाधान दिवस में आईं 56 शिकायतों में महज छह का मौके पर निस्तारण हो सका। इस मौके पर एसडीएम शिवध्यान पांडेय के अलावा अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




चक रोड पर कब्जा कर बंद कर दिया रास्ता
अतरारमाफ गांव निवासी कल्लू अहिरवार ने समाधान दिवस में बताया कि गांव में उसकी जमीन है। जो सरकारी नाली व चकरोड से लगी है। जमीन पर आने-जाने का चकरोड ही एक रास्ता है। आरोप है कि गांव के दो लोगों ने चक रोड पर अवैध कब्जा कर लिया है और रास्ता बंद कर दिया है। इससे वह अपने खेत पर नहीं जा पा रहा है। विरोध करने पर दबंग झगड़ा करने लगते हैं। पीड़ित ने चकरोड की पैमाइश कराकर कब्जा हटवाने की मांग की है।



जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग
तिंदुही गांव निवासी छोटेलाल वर्मा ने बताया कि गांव में उसकी करीब चार बीघा जमीन है। इसमें एक बीघा जमीन पर गांव का एक व्यक्ति कई वर्षों से कब्जा किए है और उसे जोताई-बोआई नहीं करने दे रहा है। इतना ही नहीं खेत की मेड़ पर लगे पेड़ पर भी कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने खेत को कब्जा मुक्त कराकर वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed