फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Silence at 38 centers, Bohani in one

गेहूं खरीद के पहले दिन 38 केंद्रों पर रहा सन्नाटा, एक केंद्र पर बिक्री

Sat, 02 Apr 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Silence at 38 centers, Bohani in one
महोबा। जिले में 39 खरीद केंद्रों में शुक्रवार से गेहूं खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन 38 केंद्रों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। यहां कर्मचारी किसानों का इंतजार करते रहे लेकिन बोहनी तक नहीं हुई। साधन सहकारी समिति बुधवारा में एक किसान का 42 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इस बार जिले में 38 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरकार ने 2,015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धनराशि निर्धारित की है। ऑनलाइन पंजीयन के साथ अन्य दिक्कतें होने से किसान खुले बाजार में गेहूं बेचने का मन बना रहे है।
विज्ञापन

साधन सहकारी संघ श्रीनगर में खुले गेहूं खरीद केंद्र में सुबह 11 बजे कर्मचारी किसानों के आने का इंतजार करते नजर आए। केंद्र प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि अभी तक ई-पॉस मशीन नहीं दी गई है। कांटा व बारदाना भरपूर है। किसानों के लिए छाया व पानी की व्यवस्था की गई है। पहले दिन यहां बोहनी भी नहीं हुई।
विज्ञापन

सहकारी संघ जैतपुर में कर्मचारी कांटा लगाने के साथ अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे रहे। दोपहर एक बजे तक केंद्र में कोई किसान नहीं आया। यहां ई-पॉस मशीन व गेहूं की नमी मापने के लिए माप यंत्र भी उपलब्ध नहीं मिला। इस केंद्र में किसानों के लिए छाया और पानी के इंतजाम नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति कुलपहाड़ में कांटा व बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। बाजार में गेहूं का मूल्य अधिक होने के चलते किसान केंद्रों की ओर रुख नहीं कर रहे हैं। केंद्र प्रभारी सुंदरलाल ने बताया कि गेहूं की मड़ाई देर से होने के चलते अभी केंद्र पर कोई भी किसान बिक्री के लिए नहीं आया।
साधन सहकारी समिति बुधवारा में जिला सहायक निबंधक कोऑपरेटिव आरपी गुप्ता व जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रामकृष्ण पांडेय ने खरीद शुरू कराई। सबसे पहले किसान के रूप में पहुंचे रामसहाय का माला पहनाकर अधिकारियों ने स्वागत किया। पहले दिन किसान की 42 क्विंटल की गेहूं खरीद की गई।

गेहूं खरीद के पहले दिन एक केंद्र में 42 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। अधिकांश किसान इस समय फसल की कटाई व मड़ाई में व्यस्त हैं। फसल की मड़ाई होने के बाद किसानों की आमद तेज होगी। शासन से निर्धारित खरीद लक्ष्य को हरहाल में पूरा कराया जाएगा।
रामकृष्ण पांडेय
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed