फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SIB Lucknow raided in the scam case of crores

करोड़ों के घोटाले मामले में एसआईबी लखनऊ का फर्म में छापा

Tue, 30 Nov 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
SIB Lucknow raided in the scam case of crores
फर्म में छापामारी के बाद निकलती लखनऊ से आई एसआईबी टीम। - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायतों के निर्माण कार्यों में माल की सप्लाई करने वाली कुनाल ट्रेडर्स पनवाड़ी पर करोड़ों रुपये के घोटाले की शिकायतों के आधार पर सोमवार को वाणिज्यकर विभाग लखनऊ की एसआईबी (स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्रांच) ने कस्बा पनवाड़ी स्थित कार्यालय में छापा मारा। फर्म पर आरोप है कि निर्माण सामग्री आपूर्ति के नाम पर किराना व परचून दुकानों के बिल लगाकर धनराशि निकाली गई। छापे के दौरान टीम के सदस्य लैपटॉप व अन्य रिकॉर्ड साथ ले गई।
विज्ञापन

कस्बा पनवाड़ी निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामस्वरूप सक्सेना कुनाल ट्रेडर्स के संचालक है। कुनाल ट्रेडर्स नाम की सप्लायर कंपनी निर्माण कार्यों में माल की आपूर्ति करती है। आरोप है कि रामस्वरूप के दोनों पुत्र शिक्षक हैं। जिन्होंने बीते छह वर्षों से अधिकतर ग्राम पंचायतों में प्रधान व सचिव से साठगांठ कर सामग्री की आपूर्ति की और करोड़ों रुपये के फर्जी बिल वाउचर लगाकर जीएसटी बचाकर सरकार को करोड़ों की चपत लगाई है। फर्म द्वारा करोड़ों का घोटाला किए जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को एसआईबी टीम लखनऊ कस्बा पनवाड़ी स्थित फर्म के कार्यालय पहुंची। इस दौरान बारीकी से दस्तावेजों की जांच की गई। कंपनी के अधिकारी फर्म से एक लैपटॉप व एक बोरे में अभिलेख जब्त कर ले गए। टीम के सदस्यों ने फर्म संचालक व लोगों के बयान भी दर्ज किए। लोगों ने बताया कि फर्म के कार्यालय में ब्लॉक के कर्मचारी, ग्राम प्रधान देर रात तक बैठते हैं। अचानक छापे होने और अभिलेख जब्त किए जाने की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। हालांकि, एसआईबी के अधिकारियों ने कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed