{"_id":"e0ae6f436391bc05dd7fe2c7ad09fbd8","slug":"shrimadbhagvat-means-of-salvation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोक्ष पाने का माध्यम है श्रीमद्भागवत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोक्ष पाने का माध्यम है श्रीमद्भागवत
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथा वाचिका सुश्री पद्महस्ता भारती ने कहा श्रीमद् भागवत आध्यात्म से परिपूर्ण महान ग्रंथ है।
इसके माध्यम से मोक्ष भी प्राप्त किया जा सकता है। कथा वाचिका मंगलवार को डाकबंगला परिसर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रवचन कर रही थीं।
उन्होंने कहा हरिद्वार अर्थात हरि का द्वार प्रत्येक स्त्री- पुरुष के शरीर में स्थित है। हरि का द्वार दोनों भौहों की बीच का वह स्थान होता है जहां महिलाएं बिंदी लगाती है और पुरुष तिलक लगाते है। कथा वाचिका ने कहा धन और तन बल अंत समय काम नही आएगा।
केवल हरि नाम के सहारे ही मनुष्य भव सागर रूपी वैतरणी को पार कर सकता है। उन्होंने कहा गुरू के बिना मनुष्य भगवान तक नही पहुंच सकता है। कार्यक्रम केे दौरान अभिवंदना भारती के भजन गायन के दौरान बोद्धा भारती, उज्जैषा भारती ने बांसुरी वादक, संपूर्ण भारती की पैड जयोति भारती भजन, हरि प्रकाशानंद तबला , राहुल ने ढोलक और करूणेशानंद ने संगीतमय कथा से माहौल को भक्तिमय बनाया।
विज्ञापन
भक्तों को हरि के भजनों पर झूमने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में समाज सेवी शिवकुमार गोस्वामी, विनोद पुरवार, महंत विशंभर दास, पंकज तिवारी, स्वीटी, मनीषा द्विवेदी, अश्विनी द्विवेदी, श्याम द्विवेदी, चंद्रशेखर तिवारी, भाजपा कार्यकर्ता राहुल द्विवेदी, भगवत शिवहरे और दीपक त्रिपाठी मौजूद रहे।