{"_id":"58a9d36d4f1c1b931ad864c8","slug":"showing-the-effect-of-sp-congress-coalition-election-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी सभा में सपा-कांग्रेस के गठबंधन का दिखा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी सभा में सपा-कांग्रेस के गठबंधन का दिखा असर
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
च से बोलते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा महोबा सीट के सपा प्रत्याशी सिद्धगोपाल साहू की चुनावी सभा रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की। इस दौरान सपा कांग्रेस गठबंधन का असर दिखाई दिया। सपा नेता मंच पर डटे रहे, वहीं कांग्रेस नेताआें को भी मंच पर जगह दी गई। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में गठबंधन का जिक्र कर राहुल की तारीफ भी की।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा कांग्रेस के गठबंधन ने विपक्षी दलों की नींद उड़ा दी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब गठबंधन की सरकार बनेगी। पहले चरण से ही समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। यहीं वजह है कि अब भाजपा के शीर्ष नेता भी बुआ जी से गठबंधन की बात करने लगे हैं।
मुख्यमंत्री ने उमड़े जनसैलाब को देखकर सपा प्रत्याशी की भी तारीफ की। साथ ही गुलाबी गैंग की भारी संख्या में महिलाआें को देखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट में उन्होंने गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल को जिताने के लिए चित्रकूट में चुनावी सभा में अपील की है। मंच में जहां सपा के नेता मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आफाक सरवर और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नफीसा अली सहित तमाम कांग्रेसी नेता नजर आए।