फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Shivpal says the issue will be raised in the assembly of crusher business

महोबा में शिवपाल बोले: बर्बाद हो रहे क्रशर व्यवसाय का विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा

Wed, 20 Oct 2021 12:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Oct 2021 12:22 PM IST
सार

शिवपाल यादव ने कहा कि बुंदेलखंड में लोगों को सिर्फ सात घंटे बिजली मिल रही है, जबकि सरकार ने 24 घंटे देने का वादा किया था। कालाधन, भ्रष्टाचार और दो करोड़ नौकरी के नाम पर बीजेपी ने छलने का काम किया है।

विज्ञापन
Shivpal says the issue will be raised in the assembly of crusher business
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव बुधवार को महोबा जिले के छतरपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेस कान्फ्रेंस में पत्रकारों से रुबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महोबा का क्रशर उद्योग बर्बाद हो गया।
विज्ञापन


जिसका मुद्दा हम विधानसभा में उठाएंगे। हमारी सरकार थी तब 400 क्रशर थीं अब सिमट कर 70 रह गईं, हमारी सरकार बनी तो नीतियां बदलकर उद्योग को उबारने का काम करेंगे। पानी की समस्या को हमने बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा तालाब खुदवाएं, 13 डैम भी बनवाए थे।
विज्ञापन


हमने नदियों को जोड़ने और तालाबों की खुदाई का काम कराया, जिससे जल संरक्षण किया जाए। बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश को बंटने नहीं देंगे। अलग राज्य बनने से राजस्व कम हो जाएगा। सपा से गठबंधन के सवाल पर कहा कि समान विचारधारा के लोग एक साथ मिलकर भाजपा को हराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में लोगों को सिर्फ सात घंटे बिजली मिल रही है, जबकि सरकार ने 24 घंटे देने का वादा किया था। कालाधन, भ्रष्टाचार और दो करोड़ नौकरी के नाम पर बीजेपी ने छलने का काम किया है। ब्यूरोक्रेसी मनमानी पर उतारू है, कानून व्यवस्था चौपट है। इस सरकार में आईपीएस भी भगोड़ा हो गया जिसे सरकार पकड़ नहीं पा रही है। वहीं सदर विधान सभा चुनाव में किसे टिकट देगें तो उन्होंने साथ बैठे चौधरी छत्रपाल यादव को प्रत्याशी बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed