{"_id":"6157530c8ebc3e099737178c","slug":"shilpi-in-speech-kabir-won-the-tsunami-in-the-poster-mahoba-news-knp6557256151","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण में शिल्पी, पोस्टर में सुनामी कबीर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण में शिल्पी, पोस्टर में सुनामी कबीर ने मारी बाजी
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में वन्यजीव संरक्षण व मतदाता जागरुकता पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण में शिल्पी और पोस्टर में सुनामी कबीर ने बाजी मारी।
जीवों के संरक्षण पर बेहतर भाषण देने पर शिल्पी तिवारी को पहला स्थान मिला जबकि अफसाना दूसरे और रश्मि गर्ग व धीरज सोनी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। मतदाता जागरुकता पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में पूूजा सिंह को दूसरा व दीप्ति विश्वकर्मा को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक मंडल में प्रो. मधुबाला सरोजनी, डॉ. एसएस राजपूत, प्रो. अनवर आलम, प्रो. शोभित गुप्ता, डॉ. शक्ति सक्सेना शामिल रहे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी संजय मल्ल ने वन्यजीव संरक्षण पर विचार रखे। कॉलेज के प्राचार्य सुशील बाबू ने कहा कि वन्य प्राणियों की रक्षा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। इस मौके पर सहायक वन संरक्षक विवेक यादव, डॉ. संतोष पांडेय, कार्यक्रम संयोजक डॉ. एलसी अनुरागी, डॉ. केसी वर्मा, डीके खरे, बृजेश सिंह के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।