फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Shikitamitra brutally beaten student

शिक्षामित्र ने छात्र को बेरहमी से पीटा

Tue, 26 Feb 2019 11:42 PM IST
mahoba Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 26 Feb 2019 11:42 PM IST
सार

  घायल छात्र को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
 छात्र के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर

विज्ञापन
Shikitamitra brutally beaten student
मारपीट में घायल छात्र की पीठ में चोट के निशान दिखाते परिजन। - फोटो : amarujala

विस्तार

महोबा। विकासखंड कबरई के प्राथमिक विद्यालय बिलवई में कक्षा चार के छात्र को शिक्षामित्र ने तालघूसों से जमकर पीटा। जिससे छात्र बुरी तरह घायल हो गया। उलहना देने पर परिजनों से भी अभद्रता की। छात्र के पिता ने शहर कोतवाली में तहरीर सौंपी है। घायल छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम बिलवई निवासी मुन्नीलाल का पुत्र लोकेश (9) प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 का छात्र है। सोमवार को लोकेश पढ़ने विद्यालय गया। क्लास रूप में बैठे छात्र की दूसरे छात्र से कहासुनी हो गई। जिस पर विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र ने लोकेश को अपने पास बुलाया और बुरी तरह पीट दिया। कुछ देर बाद विद्यालय की छुट्टी होने पर छात्र घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई। तब परिजनों ने शिक्षामित्र के यहां पहुंच मारपीट का कारण पूछा तो वह उनसे भी अभद्रता की करने लगा।
विज्ञापन

परिजनों ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। पीठ में चोटों के निशान होने के चलते पुलिस ने घायल छात्र को डाक्टरी परीक्षण और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल छात्र को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती छात्र के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed