{"_id":"68a370bf9db873b83d0834ec","slug":"shepherds-body-found-in-a-pond-murder-alleged-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-117195-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तालाब में मिला चरवाहे का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तालाब में मिला चरवाहे का शव, हत्या का आरोप
Mon, 18 Aug 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना खन्ना के बरभौली गांव में चरवाहे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव तालाब में उतराता मिला। चरवाहे के भतीजे ने गांव के ही दो लोगोंं पर कहासुनी के बाद चाचा को तालाब में डुबोकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बरभौली निवासी मोहन द्विवेदी (55) गोशाला में पशुओं को चराने का काम करता था। रविवार की देर शाम उसका गांव के ही दो लोगोंं से विवाद हो गया। दो घंटे बाद मोहन का शव गांव के तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी कबरई लाए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भतीजे सुशील ने बताया कि विवाद के बाद चाचा को दो युवक तालाब की ओर ले गए थे। दो घंटे बाद उनका शव तालाब में पड़ा मिला। आरोप लगाया कि उन्हीं दोनों युवकों ने चाचा की तालाब में डुबोकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।