फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Seven to ten September will be celebrated weight Day

सात से 10 सितंबर तक मनाया जाएगा वजन दिवस

Thu, 03 Sep 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 03 Sep 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Seven  to ten September will be celebrated weight Day
 बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सात से 10 सितंबर तक वजन दिवस मनाया जा रहा है। वजन दिवस के मौके पर बच्चों का वजन कर कुपोषण की जांच की जाएगी। गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में  एएनएम, ग्राम विकास अधिकारी, प्रधानाध्यापक और सेक्टर प्रभारियों को वजन दिवस के बाबत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने कहा कि जनपद में शत प्रतिशत बच्चों का पंजीकरण एवं वजन कराया जाए, जो बच्चे वजन दिवस पर छूट जाते है, जो बाद में घर-घर जाकर बच्चों का वजन किया जाएगा। कार्यक्रम में तहत एक भी बच्चा वजन से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वजन दिवस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कार्यक्रम में किसी भी कर्मचारी की कोई शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल ने कहा कि सात से 10 सितंबर तक वजन दिवस मनाया जाएगा, जिसमें 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक के रुप में 302 कर्मचारी वजन दिवस में लगाए जाएंगे, जिसमें 25 सेक्टर प्रभारी होंगे, जो भ्रमण कर वजन कराना सुनिश्चित कराएंगे तथा शाम को रिपोर्ट संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी एसके वाष्णेय, सहयोगी संस्था की अध्यक्ष नेहा चंसौरिया, शिवकुमार गोस्वामी सहित मुख्य सेविकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed