{"_id":"60a69e478ebc3e7fec2cc9b3","slug":"seven-people-including-teenagers-injured-in-road-accidents-mahoba-news-knp6294923143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत सात लोग घायल
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत सात लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
थाना कबरई के आजाद नगर निवासी कालिया का पुत्र सजीवन (17) किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। रास्ते में अन्ना जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे युवक घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
इसी तरह विशाल नगर कबरई निवासी बरदानी (25), न्यू महोबा सिटी निवासी पुष्पा देवी (68), ननौरा निवासी परमेश्वरी (56), हमीरपुर निवासी नीरज (30), फुटेरा श्रीनगर निवासी रामस्वरूप (28) व गंज कबरई निवासी छोटेलाल (48) अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)