फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Seven people, including a CSC operator, have been arrested in a multi-crore crop insurance scam.

Mahoba News: करोड़ों के फसल बीमा घोटाले में सीएससी संचालक समेत सात गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 18 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seven people, including a CSC operator, have been arrested in a multi-crore crop insurance scam.
फोटो 18 एमएएचपी 08 परिचय-पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए फसल बीमा घोटाले के आरोपी। स्रोत: पुलिस
महोबा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हुए करोड़ों के घोटाले के मामले में सीएससी संचालक समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी पर कूटरचित दस्तावेज लगाकर तालाब, पहाड़, वन, नदी, चकमार्ग आदि की जमीनों पर फर्जी बीमा कराकर क्लेम निकालने का आरोप है। घोटाले में बीमा कंपनी के प्रबंधक समेत 23 आरोपी पहले जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 40 करोड़ के फसल बीमा घोटाले में बीमा कंपनी के अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई। बीमा आवेदनों के सत्यापन के बिना ही करोड़ों का भुगतान किया गया। कोतवाली चरखारी में बीमा घोटाले को लेकर दर्ज एफआईआर में कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी चरखारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बीमा योजना के फर्जीवाड़े में शामिल सीएससी संचालक पनवाड़ी के निर्टरा गांव निवासी कमलकिशोर, लुहारी निवासी राजेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार राजपूत, कमलेश कुमार, निर्टरा निवासी सक्षम निवासीगण, बरा श्रीनगर निवासी रामस्वरूप और कुलपहाड़ के गोविंद नगर निवासी आशाराम को रतन सागर तालाब के पास से पकड़ा गया।
विज्ञापन

इन सभी आरोपियोंं ने सरकारी लाभ लेने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल पर कूटरचित दस्तावेज लगाकर बीमा कराकर लाभ लिया। कोतवाल ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेशी के लिए भेजा जा रहा है। एक दिन पहले बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक निखिल चतुर्वेदी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक 30 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
यह है मामला
जिले में खरीफ सीजन 2024 में फसल बीमा के नाम पर करीब 40 करोड़ का घोटाला हुआ। घोटालेबाजों ने किसानों की जमीन का तो फर्जी तरीके से फसल का बीमा अपने नाम कराया ही, साथ ही नदी, नाले, तालाब, पहाड़, बंजर भूमि, चकमार्ग, वन आदि की जमीनों में फसल की बोआई दिखाकर बीमा कराया। इसके बाद बीमा कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत से लाखों रुपये का फर्जी भुगतान भी दावा के रूप में प्राप्त कर लिया। कई लोगों के मिलीभगत करने से यह घोटाला करोड़ों रुपये का साबित हुआ।

इस मामले की परतें खुलीं तो उप कृषि निदेशक रामसजीवन ने महोबा कोतवाली में माह अगस्त में बीमा कंपनी के प्रबंधक निखिल चतुर्वेदी समेत कई अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अलावा जिले के पनवाड़ी, चरखारी, अजनर व कुलपहाड़ कोतवाली में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गईं। मामलों में 26 नामजद और कई अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed